नितिन नवीन बने बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह के सामने हुई ताजपोशी

नईदिल्ली २० जनवरी ।
भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। नितिन नवीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद हैं। पीएम मोदी नितिन नवीन के साथ मंच पर पहुंचे हैं। पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदग्रहण करने से पहले नितिन नवीन भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। उनकी ताजपोशी से पहले कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। नितिन नवीन ने फूलों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया है। नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर चुके हैं। नितिन नवीन की ताजपोशी में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रमेश बिधूड़ी ने कहा, ये साफ संदेश है कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। बीजेपी में 45 साल का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। यही है असली लोकतंत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बीजेपी मुख्यालय में सम्मानित किया। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के गले में फूलों की माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के.लक्ष्मण ने नितिन नवीन को निर्वाचन पत्र सौंपते हुए औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषत कर दिया है।
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आप (नितिन नवीन) बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आपको मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। उनकी राजनीतिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी संपत्ति और वित्तीय स्थिति भी चर्चा में है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन नवीन और उनके परिवार की कुल संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन की संपत्ति अन्य बड़े नेताओं की तुलना में संतुलित मानी जा रही है। हलफनामे के मुताबिक, नितिन नवीन और उनके परिवार के पास कुल 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद की कीमत करीब 1.47 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही उन पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों का लगभग 56.6 लाख रुपये का कर्ज भी दर्ज है।
करोड़ों की संपत्ति के बावजूद नितिन नवीन नकद रखने में ज्यादा विश्वास नहीं करते। हलफनामे के अनुसार, उनके पास कैश इन हैंड केवल 35 हजार रुपये हैं।
उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के पास 25 हजार रुपये नकद हैं। इस तरह दंपत्ति के पास कुल नकद राशि महज 60 हजार रुपये है, जो उनकी कुल संपत्ति के मुकाबले काफी कम है।हालांकि नकद कम है, लेकिन बैंक और वित्तीय संस्थानों में उनका निवेश मजबूत है। नितिन नवीन के खातों में कुल 98.68 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा, उन्होंने शेयर और बॉन्ड में करीब 6.6 लाख रुपये का निवेश भी किया हुआ है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति स्थिर नजर आती है।

RO No. 13467/11