नीतीश कुमार चुने गए जेडीयू विधायक दल के नेता

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का चयन होगा, जो 20 नवंबर को शपथ लेगा। इसको लेकर हृष्ठ्र गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ दूसरी तरफ लालू परिवार में फूट से सियासत गरमाई हुई है। को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नई सरकार के गठन और महागठबंधन की हार पर रार के बीच लगातार हलचल बनी हुई है। बीजेपी के बिहार चुनाव इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए क्चछ्वक्क के सेंट्रल ऑब्जर्वर केपी मौर्य विधायक दल की मीटिंग के लिए पहुंचे जेडी(यू) नेता कोमल सिंह ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि एनडीए ने बिहार में बड़ी जीत हासिल की है। एक महिला होने के नाते, मुझे बहुत गर्व है कि बिहार को फिर से नीतीश कुमार लीड करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेडीयू लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग है, जिसमें नीतीश कुमार जी को फिर से लीडर चुना जाएगा। नीतीश कुमार फिर से चीफ मिनिस्टर होंगे। जेडीयू के वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा ने कहा, आज सुबह 11 बजे जेडीयू लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग है, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री, हमारे नेता नीतीश कुमार जी को तय प्रोसेस के हिसाब से नेता चुना जाएगा। फिर दोपहर 3 बजे असेंबली के सेंट्रल हॉल में एनडीए लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग होगी, जहां उन्हें एनडीए अलायंस लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना जाएगा।
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, बिहार में हमारी बहुत बड़ी जीत हुई है। खुशी का माहौल है। कई नेता समारोह में आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री कौन होंगे। नीतीश कुमार 10वीं बार 20 नवंबर को गांधी मैदान में दिन के 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंच जाएंगे। भाजपा ने एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया है।

RO No. 13467/10