नीतीश की नीतियों ने बदली बिहार अस्पताल की व्यवस्था: 600+ मुफ्त दवाएं, पौष्टिक भोजन; साफ-सफाई में सुधार

पटना। बिहार के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में पिछले कुछ वर्षों में जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, उसके पीछे राज्य की स्वास्थ्य नीतियों और प्रशासनिक सुधारों की अहम भूमिका मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सुलभ बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं, जिनका असर अब अस्पतालों की व्यवस्था में स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।

नीतीश ने शुरू की मुफ्त दवाओं की व्यवस्था

नीतीश कुमार ने जब पहली बार बिहार की कमान संभाली तो उन्होंने अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की व्यवस्था की योजना पर काम प्रारंभ किया। इसी सोच ाका परिणाम है कि जहां मरीजों को छोटी-मोटी दवाओं के लिए भी बाहर की दुकानों का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब छह सौ से अधिक आवश्यक दवाएं अस्पतालों में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

RO No. 13467/11