उत्तर कोरिया ने किया तोप और परमाणु रॉकेट का सफल परीक्षण, आसमान में तेज गर्जना से दहला

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण की जानकारी दी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग और उनकी बेटी जू ए ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के परीक्षण को साथ में देखा। उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया ने इस परीक्षण की निंदा की। किम जोंग के इस मिसाइल टेस्ट पर दक्षिण कोरिया ने सूचना दी थी कि उत्तर कोरिया की तरफ से करीब 10 बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई हैं। केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया के इस अभ्यास में 600 द्वद्व-कैलिबर वाले एक दर्जन सटीक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर और दो तोपखाना कंपनियां शामिल थीं।

RO No. 13467/11