दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर सनसनीखेज वारदात, दारोगा के बेटे को मारी चार गोलियां, पुलिस अफसरों में मचा हडक़ंप

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को कई गोलियां मारीं।
पुलिस के अनुसार, चार गोलियां लगने से घायल हुए अखिल पंवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि घायल शख्स शाहदरा थाने का घोषित बदमाश है। इसके पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। सौरव नागर और गौरव नाम के दो सगे भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

RO No. 13467/11