शिक्षित समाज ही कर सकता है विकास : फूलसिंह राठिया

कोरबा। अखिल भारतीय चंद्रवंशी कंवर राठिया उत्थान समिति हाटी का वार्षिक सम्मेलन गत दिवस संपन्न हुआ, जिसमें अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकास कर सकता है। अत: अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, धरमजयगढ़ विधायक लालजी सिंह राठिया, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राठिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

RO No. 13467/10