
नईदिल्ली, 04 अगस्त ।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर हमलावर है। बिहार में चुनाव से पहले आयोग की इस प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस से लेकर राजद तक, सभी विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। संसद के अंदर और बाहर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राज्यों में भी इसे लेकर विपक्ष का हल्लाबोल जारी है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 7 अगस्त को दिल्ली में एक बैठक होगी। विपक्षी गठबंधन ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र के नेता वहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम संसद के अंदर और बाहर स्ढ्ढक्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनाव आयोग इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनियोजित तरीके से निशाना बना रहा है।
हमें चुनाव आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। बिहार में कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसे में निष्पक्ष लोकतंत्र कैसे चल सकता है। हम 5 अगस्त को बंगलूरू में चुनाव आयोग की गंभीर गड़बडिय़ों का खुलासा करने जा रहे हैं।


























