मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष लामबंद, 200 सांसदों ने उन्हें हटाने के लिए दिया नोटिस

नई दिल्ली। देश के संसदीय इतिहास में पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की कवायद शुरू हुई है। विपक्षी दलों के लगभग 200 सांसदों ने उनके खिलाफ निष्कासन प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसमें लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सदस्य शामिल हैं। यह नोटिस शुक्रवार को संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है। सात गंभीर आरोपों के साथ आइएनडीआइए एकजुट नोटिस पर हस्ताक्षर करने वालों में आइएनडीआइए के सभी घटक दलों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के सांसद भी शामिल हैं।

विपक्षी नेताओं के अनुसार, ज्ञानेश कुमार पर सात गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें ‘पक्षपातपूर्ण आचरण’, ‘चुनावी धोखाधड़ी की जांच में जानबूझकर बाधा डालना’ और ‘बड़े पैमाने पर मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना’ जैसे बिंदु प्रमुख हैं। विपक्ष ने विशेष रूप से ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआइआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

RO No. 13467/11