कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर धनबाद में अलर्ट, ड्रग कंट्रोलर को जब्त करने का आदेश

धनबाद। कोल्ड्रिफ कफ सिरप के कारण राजस्थान व मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के बाद झारखंड में भी स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्य में विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है. सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर से कोल्ड्रिफ को जब्त करने व इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। धनबाद में भी विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से जिले से दवा दुकानदारों को

निर्देश देकर ऐसा कफ सिरप है, तो जब्त करने को कहा है। दूसरी ओर, झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी इस पर गंभीरता दिखाई है।

RO No. 13467/11