
जांजगीर-चांपा। जांजगीर नैला शहर के प्रसिद्ध भीमा तालाब में तीन दिवसीय श्री कृष्णा नाग लीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां श्री कृष्ण के विभिन्न चरित्रों का चित्रण किया जाएगा। वही इस तालाब में भव्य नागलीला का मंचन होगा। यह कार्यक्रम 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन दिवसीय आयोजित किया गया है जिसमें दूर-दूर से दर्शकों के आने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में भव्य मीना बाजार मेले का आयोजन भी किया जा रहा है वही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसके माध्यम से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्रीमती रक्षा धीरज सिंह ठाकुर एवं पार्षद विष्णु यादव के अथक प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला की भूमिका भी अहम होगी । आयोजक धीरज सिंह ठाकुर एवं विष्णु यादव ने लोगों से आग्रह कर कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस आयोजन को भव्यता प्रदान करें। श्री कृष्णा नाग लीला महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है वही भीमा तालाब के चारों तरफ साफ सफाई किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की भी असुविधा न हो। तालाब में नाग लीला मंथन करने के लिए मंच को कलाकारों द्वारा धीरे-धीरे आकार दिया जाने लगा है वही कार्यक्रम स्थल की भव्यता को लेकर विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
























