बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ US में आक्रोश

लॉस एंजिलिस, फरवरी ।
बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लक्षित हमलों का विरोध करते हुए हिंदू अमेरिकियों ने लगभग दो दर्जन शहरों में शांतिपूर्ण रैलियां और प्रार्थना सभाएं आयोजित कीं। उन्होंने अमेरिकी सांसदों और अंतरराष्ट्रीय निकायों से कार्रवाई करने का आग्रह किया। प्रिंसटन, लॉस एंजिलिस, शिकागो, बे एरिया, डेट्राइट और टैंपा सहित कई शहरों में प्रदर्शन हुए। आयोजकों ने कहा कि समन्वित विरोध प्रदर्शनों का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और जवाबदेही तय करना था।प्रिंसटन में एक रैली में एक वक्ता ने कहा कि वे सभी बांग्लादेश में नरसंहार का सामना कर रहे बांग्लादेशी हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के समर्थन में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल से 3,000 से अधिक हमले हुए हैं।प्रदर्शनकारी ने मांग की, आवाज उठाने का समय आ गया है। इसे रोकने का समय आ गया है। डेट्राइट में प्रदर्शनकारियों ने इसे धीरे-धीरे हो रहा नरसंहार बताया और कहा कि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने समर्थकों से अपने सांसदों से संपर्क करने, स्थानीय स्तर पर एकजुट होने और वाशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। वाशिंगटन डीसी में नौ फरवरी को कांग्रेस की सुनवाई निर्धारित की गई है।

RO No. 13467/11