जनहित से जुड़े मुद्दों पर हो रही प्रभावी कोशिश : पद्मिनी

कोरबा। जिले के नगर पंचायत क्षेत्र छुरीकला अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन ने कहा है कि नगरी क्षेत्र में बुनियादी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में कार्य कराए जा रहे हैं। सभी तरह की समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता का हिस्सा है।
पद्मिनी ने बताया कि नगर के कुछ हिस्सों में लंबे समय से विभिन्न प्रकार की समस्याएं विद्यमान रही। अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ हमने इन समस्याओं को न केवल लिस्टेड किया बल्कि इस बारे में कार्य योजना बनाने के साथ रणनीति तैयार की, ताकि बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। नगर के कुछ क्षेत्रों में जल उपलब्धता से संबंधित समस्याएं बनी थी इनके समुचित समाधान के लिए हर संभव प्रयत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में जनता से जुड़ी समस्याओं और जरूरत के समाधान के लिए किसी भी स्तर पर धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर नगरीय विकास मंत्री और हमारे जिले से प्रतिनिधित्व करने वाले कैबिनेट मंत्री का भरपूर सहयोग स्थानीय विकास के मामले में लगातार मिल रहा है। पद्मिनी ने बताया कि वर्तमान में स्थानीय मुख्य मार्ग की बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सफल कार्यकाल के 2 वर्ष 12 दिसंबर को हो रहे हैं। इस मौके पर हम स्थानीय स्तर पर कुछ अच्छा करने की कोशिश में है।

RO No. 13467/10