
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देवीलाल पार्क के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रेलर को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। कैंप थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में शौलाका गांव के रहने वाले इरशाद के शिकायत दी है कि वह और उसका साथी ईसा बृहस्पतिवार रात कैंप मार्केट से काम निपटाकर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके ही गांव के दो युवक, मजलिस और मुस्ताक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फ्लाईओवर से होडल की तरफ उतर रहे थे। तभी फरीदाबाद की ओर से आ रहे एक भारी भरकम सामान से लदे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक को पीछे से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए।

















