आर्मी चीफ के ट्रेलर वाले बयान से खौफ में पाकिस्तान, रक्षा मंत्री बोले- भारत फिर हमला करेगा

नई दिल्ली 19 नवंबर। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का भारतीय सेना के ऑपरेशन का डर दुनिया के सामने साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान भारतीय सेना प्रमुख के बयान को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ये बयान तब दिया है जब भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद से बाज आने की साफ चेतावनी देते हुए कहा था कि 88 घंटे का ऑपेरशन सिंदूर तो ट्रेलर था भविष्य में ऐसी कोई परिस्थिति आयी तो हम पड़ोसी देश के साथ जिम्मेदारी से पेश आने का सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान घुसपैठ करता है और भारत इसमें भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, चीन और अन्य देश पाकिस्तान में सीमा पार घुसपैठ को समाप्त करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान आतंकवादियों का अड्डा बन गया है। आसिफ ने कहा कि भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने मुद्दों को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर उलझ सकता है और ऐसी स्थिति में भारत युद्ध के जोखिम से बच सकता है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि कई लोग भारत को उसके पिछले अपमान की याद दिलाते हैं।
पाकिस्तान किसी भी रूप में भारत पर भरोसा नहीं कर सकता और भारत सीमा पार हमले का प्रयास भी कर सकता है।

RO No. 13467/ 8