डीएवी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पाण्डवपारा के खिलाडिय़ों ने मारी बाजी

कोरिया पांडवपारा । डीएवी प्रबंधक समिति नई दिल्ली के निर्देशानुसार क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन में डीएवी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विभिन्न स्थानों भिलाई,जगदलपुर एवं बिलासपुर में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल पाण्डवपारा के कुल 31 विद्यार्थियों ने विविध इवेंट शतरंज, 100,200 मीटर दौड़, ताइक्वांडो, बाक्सिंग, आर्चरी, योगासन में हिस्सा लिया। इसमें बालक बालिका वर्ग से 14,17,19 वर्ष में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बने। 31 खिलाडिय़ों में से 25 खिलाड़ी विजेता बने। उन्हें 14 स्वर्ण, 9 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए। सभी गोल्ड मेडलिस्ट डीएवी नेशनल खेलने दिल्ली रवाना होंगे।सभी खिलाडिय़ों को विद्यालय के प्राचर्य पी एल वर्मा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दिए। उन्होंने कहा खेल से स्वावलंबन, समूह भावना, अनुशासन सीखने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है। आयु विद्या यश में वृद्धि होती है। सभी विजेताओं को प्रात: कालीन सभा में करतल ध्वनि के बीच प्राचार्य के करकमलों से पुरस्कृत किया गया।संरक्षक शिक्षक संजय कुमार सिंह, डिंपल वैष्णव, वेदप्रकाश आर्य थे। विजेताओं में शतरंज खिलाड़ी हर्ष चौरसिया, निवेद जायसवाल, आदित्य शर्मा हेमवती नंदन है। बाक्सिग में हसन अली, असद रजा,वंश साहू,आकाश यादव है। ताइक्वांडो में शताक्षी अग्रवाल, श्रेया राजवाड़े हर्ष राजवाड़े, मृत्युंजय मिश्रा, ऋतिका देवर्शिका का नाम हैं। आर्चरी में कनिका जायसवाल वेटलिफ्टिंग में तौशीफ अंसारी ने बाजी मारी। 100, 200 मी दौड़ में अनुश कुमार ने जीत हासिल किया। 200 भी. दौड़ में अक्षत साहू रहा। योगासन में आदित्य राज सिंह, रौनक चंद्रवंशी, अजय कुमार, अंश कुमार एवं जय प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि कक्षा दूसरी के बाल शतरंज खिलाड़ी वेदांत चौरसिया को शह- मात के खेल में नायाब प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल, स्मृति चिह्न एवं 500 रू नकद राशि से सम्मानित किया गया। इस शानदार सफलता से विद्यालय एवं नगर में खुशी की लहर व्याप्त है।

RO No. 13467/ 8