
जांजगीर चांपा। वार्ड क्रमांक 24 भीम तालाब के पास भोजराम गुप्ता के निवास में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है जिसमें पंडित कामता प्रसाद जी विशेष रूप से पधार रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर को चढ़ोतरी के साथ समापन होगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से रखा गया है जो हरि इच्छा तक चलेगी। जांजगीर में भोजराम गुप्ता श्रीमती राजेश्वरी गुप्ता द्वारा आयोजित इस श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में पधारने के लिए प्रकाश गुप्ता रवि गुप्ता सहित पूरे परिवार के लोगों ने अपील कर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किए हैं। संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत में आचार्य के रूप में पंडित सुजलदास वैष्णव जी जो कि महर्षी आश्रम पांडुका एवं वृंदावन से शिक्षा प्राप्त हैं वे विशेष रूप से इस कार्यक्रम में आचार्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम विवरण का शुभारंभ दिनांक 1 दिसंबर 2025 सोमवार, मा. शुक्ल पक्ष 11 कलश यात्रा, वेदी पूजन को 2 दिसंबर को सृष्टि उत्पत्ति, मधु कैटभ जन्म का कथा सुनाया जाएगा।
दिनांक 3 दिसंबर2025 बुधवार, मा. शुक्ल पक्ष 13 व्यास जन्म, हैग्रीव जन्म, 4 दिसंबर को सुदर्शन की उपाख्यान,हरिश्चंद्र कथा, दिनांक 5 दिसंबर को शुक्रवार, पा. कृष्ण पक्ष 01 सति चरित्र, माँ पार्वती जन्म तथा 6 दिसंबर को शिव विवाह, तडक़ासुर वध का कथा दर्शकों को सुनने को मिलेगा। दिनांक 7 दिसंबर रविवार, पौ. शुक्ल पक्ष 03 को गणेश जन्म, जलंधर चरित्र, 8 दिसंबर को महाकाली चामुंडा, शुंभ निशुंभ बद्ध का कथा सुनाया जाएगा।
इसी तरह दिनांक 09 दिसंबर 2025 मंगलवार, पौ.कृ. पक्ष 05 महिषासुर वध, रक्तबीज संहार हवन, चढ़ोत्री, शोभा यात्रा, एवं 10 दिसंबर को गीता पाठ पाठ चारोत्री ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजक गुप्ता परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध लोगों से किया है।



























