
कोरिया बैकुंठपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनहत में पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रशाद राजवाड़े , विधायक प्रतिनिधि श्रीमती सुचित्रा पाल , उपसरपंच राजेश गुप्ता , सरपंच प्रतिनिधि दिनेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग से सिंगार साय,जनप्रतिनिधि श्रीमती सुनैना सिंह , श्रीमती आरती काशी, श्रीमती लीलावती काशी , पालक सदस्य में श्रीमती चंपाकली, अशोका। कुमार, भानु प्रताप, अजमेर, मोहन, देवनारायण, रामेश्वरठाकुर, शिव कुमार, सीमा, अशोक कुमार, भानु प्रताप , अजमेर सिंह , मोहन , श्यामलाल , चिन्मय , तथा अन्य 51 पालक शामिल हुए , जिसमें पालक देवकुमार सिंह के द्वारा विद्यालय की गतिविधि , बच्चों को दिए जा रहे गृह कार्य और उनकी नियमित जांच के संबंधी शिक्षकों से बात की , सभी विषय शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को अपना परिचय दिया तथा बच्चों को आने वाली समस्या के हर समाधान का आश्वाशन पालकों को दिया गया , बच्चों को नियमित रूप से पढऩे के लिए पालक को ध्यान देने के लिए कहा गया।



















