मंडी 13 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में सवा नौ बजे के आसपास हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह आए भूकंप का केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है। रविवार को भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से जल्दी-जल्दी बाहर निकलने लगे। इस दौरान काफी सारे लोग चिल्लाते हुए भी नजर आए। कई लोग झटके लगते ही शोर मचाते हुए घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटके लगने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है। जहां 5 से अधिक तीव्रता पर जानमाल के नुकसान की आशंका है। जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं है।