
कोरिया चरचा कालरी। पंजाब का प्रमुख लोकपर्व लोहड़ी नगर पालिका शिवपुर-चरचा के स्टाफ कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्टाफ कॉलोनी निवासी श्रीमती शिल्पा शर्मा के निवास पर आयोजित इस पारंपरिक कार्यक्रम में सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक, कोरिया श्री रवि कुर्रे ने विधिवत अलाव की पूजा-अर्चना कर उसे प्रज्वलित किया। पूजा के उपरांत लोहड़ी पर्व से जुड़े रेवड़ी गुड़, तिल के लड्डू, चना,मूंगफली एवं अन्य पारंपरिक सामग्री को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया, जिन्हें लोहड़ी में विशेष महत्व दिया जाता है। इसके साथ ही उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को पंजाब का पारंपरिक भोजन भी कराया गया, जिससे आयोजन की सांस्कृतिक गरिमा और बढ़ गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने कहा कि लोहड़ी हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेजने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नीरज गुप्ता, जनप्रतिनिधि हेमसागर यादव, सुनील वर्गीसद्य, महेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह दीपक शर्मा,श्रीमती प्रियंका सिंह, साक्षी सिंह, नीलू सिंह,श्रीमती झूमुर डे, प्रदीप डे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शिल्पा शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक को शाल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
लोहड़ी उत्तर भारत खासकर पंजाब का प्रमुख लोक पर्व है जो फसल प्रकृति और सामुदायिक उत्सव का प्रतीक है यह पर्व रवि फसल की कटाई सूर्य की उपासना और सर्दियों के अंत का संकेत देता है लोहड़ी पर्व सूर्य के उत्तरायण होने और नई शुरुआत का प्रतीक है। अलाव, गुड़, तिल और चना समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली के प्रतीक माने जाते हैं।लोहड़ी की रात अलाउ जलाया जाता है जिसके चारों ओर लोग पूजा अर्चना कर घूमते हुए गुड़ मूंगफली तिल और रेवड़ी अर्पित करते हैं पारंपरिक गीत-नृत्य करते हैं और विशेष व्यंजनों के साथ पर्व की खुशियां साझा करते हैं। इस प्रकार शिवपुर-चरचा में मनाया गया लोहड़ी पर्व लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बना।
दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर
दुर्ग। दुर्ग जिले से एक दर्दनाक सडक़ हादसे की खबर सामने आई है। जामुल से नंदिनी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अल सुबह अनियंत्रित होकर सडक़ के डिवाइडर से जा टकराई।


















