दिल्ली-यूपी वालों हो जाएं सावधान! पड़ने वाली है भयंकर ठंड, तेजी से गिरेगा तापमान

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी जोर पकड़ चुकी है। दिल्ली में सुबह कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब सुबह और देर शाम ठंड का असर साफ देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्र जैसे कि पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारतीय मौसम विभाग द्वारा शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।

यूपी समेत इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों में आज नवंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तरी भारत में अगले 24 घंटे बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

आज तमिलनाडु, केरल होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ इलाकों में 16 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 16-18 नवंबर तक आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर तेज बरसात की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में पड़ेगी ठंड

आज गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, इटावा, कन्नौज, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, महराजगंज, बहराइच, रामपुर, बरेली और गाजीपुर में सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आ सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम होने के साथ फिर सर्द का अहसास होगा।

RO No. 13467/ 8