पेड़ सूखने से लोगों को जान का खतरा

जांजगीर चांपा। विवेकानंद मार्ग प्राथामिक स्वास्थय केन्द्र के सामने पीपल के वृक्ष सुख जाने से यह लोगों के लिए जान का खतरा बन गया है जो कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है। जिसे काटने के लिए यादव कांप्लेक्स के लोगों ने अरुण विभागीय अधिकारी राजस्व एवं वन्य मंडल अधिकारी को लिखित में पत्र प्रेषित कर समस्या से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विदित हो कि विवेकानंद मार्ग में यादव काम्पलेक्स के पास पीपल का विशाल वृक्ष सुख गया है जो कभी भी गिर सकता है एवं आने-जाने वालो के ऊपर खतरा बना रहता है इस पीपल के झाड़ का डंगाली पूर्ण रूप से सूख गया है और आधी तूफान आने पर कभी भी गिर सकता है जो आम लोगो के लिये काफी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है जिससे जानमाल की हानी हो सकती है।
बताया जाता है कि उक्त पीपल का वृक्ष 100 वर्ष से अधिक हो गया है जो जड़ से पूर्णत: सुख गया है इस पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियां है जो पूरी तरह से सुख गई है थोड़ी बहुत हवा आने पर इस पीपल के पेड़ से डगाल का हिस्सा सीधा नीचे गिरता है जिससे आने-जाने वाले लोगों को कई बार लग चुका है तथा लोग चोटिल हो जा रहे हैं। इसे कटवाने के लिए यादव कंपलेक्स का सचालक मितेश कुमार यादव वार्ड नं. 17 जाजगीर यादव द्वारा अधिकारियों को कई बार निवेदन किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है शायद अधिकारियों को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

RO No. 13467/11