
कोरबा। कोरबा जिले में राम नाम लेखन महायान्न नाम से एक नए अभियान को संचालित किया जा रहा है। अगले महीने से इस पर काम शुरू होगा। 3 लाख राम नाम वाली पुस्तक लोगों को वितरित की जाएंगे। प्रत्येक पुस्तक में 12 000 से ज्यादा नाम लिखे जाएंगे।इस अभियान को लेकर कार्य योजना तैयार कर दी गई है जिसके अंतर्गत प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया गया। लोगों को हर पुस्तक ?5 की कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। वे अपने स्तर पर इसका उपयोग करने के साथ दूसरों के लिए भी पुस्तक ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार कोरबा नगर से लेकर उपनगरीय क्षेत्र और खंड स्तर पर योजना का कार्यान्वयन होगा। गुरु घासीदास जयंती से अभियान की शुरुआत होगी और एक सप्ताह में राम नाम लेखन का कार्य पूर्ण करने के साथ फिर पुस्तकों को जमा कराया जाएगा। बताया गया की 3 लाख पुस्तकों के जरिए लोग तीन खरब 33 करोड़ राम नाम लिखेंगे।। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ पर यह सभी पुस्तिकाएं एक रैली के जरिए समर्पित की जाएगी।
























