
जनकपुर। एमसीबी जिले का तहसील कार्यालय भरतपुर में हमेशा समस्याओं का अंबार लगा ही रहता है। अब कार्यालय प्रांगड़ में शुलभ कॉम्प्लेक्स के नाम पर बना शौचालय में विगत चार महीनों से ताला लटका दिया गया है। लेकिन यहां ताला कौन लगाया, किसलिए लगाया गया है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं भरतपुर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने सुलभ शौचालय में पिछले चार माह से ताला लटकने के बारे में बताया कि इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। हमारे अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं नगर पंचायत जनकपुर के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि हमारे यहां सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे शौचालय की साफ सफाई नहीं हो पाती है। शायद इसी कारण शौचालय में ताला लगा दिया गया होगा, लेकिन कौन लगवाया है इसकी जानकारी नहीं है। जिम्मेदारों की ऐसी लापरवाही से भरतपुर तहसील कार्यालय में सुलभ शौचालय होते हुए भी कार्यालय में दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरुष तो किसी तरह कार्यालय के दीवार का सहारा लेकर हल्का हो जाता है लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि पूर्व में ग्राम पंचायत जनकपुर के जिम्मेदारों ने शुलभ कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी किया और दुकानों का किराया के पैसा से शौचालय की साफ सफाई का जिम्मा लिया था। लेकिन ग्राम पंचायत का उनन्यन होकर नगर पंचायत बन गई। परन्तु नगर पंचायत जनकपुर कॉम्प्लेक्स का सुध लेना ही बंद कर दी, शौचालय में कभी पानी उपलब्ध नहीं होता तो कभी ताला लटका दिया जाता है, कॉम्प्लेक्स की साफ सफाई व देख रेख ना होने के चलते अब यह कॉम्प्लेक्स अपनी आखरी सांस लेता दिख रहा है।





















