
हीथ्रो 08 दिसम्बर। ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर रविवार को कई लोगों पर पेपर स्प्रे से हमला बोला गया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस घटना के कारण यात्रा में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। पुलिस ने कहा कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है और पीडि़तों को घातक चोटें नहीं आई हैं। उनका मानना है कि यह एक-दूसरे को जानने वाले लोगों के समूह के बीच हुई बहस से संबंधित थी। पुलिस ने कहा कि कई लोगों पर पेपर स्प्रे से हमला बोला गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध से पूछताछ जारी है। कई लोगों पर हमले की खबर मिलने के बाद सुबह 8.11 बजे टर्मिनल 3 स्थित बहुमंजिला कार पार्क में अधिकारियों को बुलाया गया।




























