
कोरबा। ठंड में बढ़ोत्तरी के साथ जिले के पिकनिक स्पॉट गुलजार हो रहे हैं। सैलानियों की आवक बढऩे के साथ यहां की रौनक में बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़भाड़ हसदेव के किनारे झोराघाट में दर्ज हो रही है। देवपहरी, सतरेंगा और बुका के अलावा कॉफी प्वाइंट, केसला, खेतार, परसाखोला जैसे स्पॉट भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। अगर लोग चेतावनी को गंभीरता से लें तो ये स्थान काफी बेहतर मानी जा रही है।






















