कोरबा। विकासखंड मुख्यालय करतला में वन महोत्सव के अंतर्गत रविवार को वृहदा पौधारोपण किया गया। छायादार, फलदार और औषधी महत्व के पौधों का रोपण यहां पर किया गया। रामपुर क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वनों से ही जीवन है। जीवन की गारंटी इसी शर्त पर निर्भर है कि पर्यावरण को संरक्षित किया जाए।
वन विभाग और प्रशासन के माध्यम से यह कार्यक्रम किया गया। सरकार की योजना के तहत नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए, जिनका रोपण करतला के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। सभी ने पौधे लगाने के साथ इनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर, प्रतिनिधि विश्राम ङ्क्षसह, सरपंच फूलबाई राठिया, आकाश सक्सेना, दुलार सिंह राठिया, शिवम राय, अशोक सिंह, अजय तिवारी, अंकित राय, देवेंद्र राठिया, अर्जुन सिंह, मयाराम, सत्यप्रकाश खूंटे, कमलेश राय, जगदम्बा राय, राधा बाई, महेश्वरी राठिया, संतोषी राठिया, किशोर कुमार, शीलू साहू, मनोज दुबे, कृष्णा राय, शैलेंद्र राय, वंदना राय, पूजा राठिया, कैलाश देवी सारथी, रेणु सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित थे।