वनों को आग से बचाने लिया संकल्प

मदनपुर के वन प्रबंधन समिति की हुई बैठक
कोरबा। गर्मी का सीजन शुरू होते ही वन विभाग अभी से वनों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हो गया है। विभाग वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें लगातार सजग किया जा रहा है। इसी कड़ी में कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत केंदई रेंज के मदनपुर क्षेत्र में डिप्टी रेंजर मंगल सिंह नायक एवं वनरक्षक पवन बिंझवार द्वारा वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक ली गई और जंगल में अग्नि की रोकथाम हेतु चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि तेंदूपत्ता व महुआ के संग्रहण हेतु वनों में पेड़ के नीचे आग न लगाएं। यदि किसी कारणवश आग लगाने की आवश्यकता पड़ती है तो मौके पर ही उपस्थित रहकर आग को बुझाने के बाद ही अपने घर वापस लौटें। बैठक में मदनपुर सरपंच, उपसरपंच तथा कई ग्रामीण भी मौजूद थे जिन्होंने इस बार वनों को आग से बचाने के लिए संकल्प लिया। बैठक में यह भी बताया गया कि अग्नि की रोकथाम हेतु मदनपुर, पतुरियाडांड तथा पुटा में कैंप बनाया गया है, जहां जंगल में आग लगने पर तत्काल सूचित किया जा सकता है। ज्ञात रहे कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत तथा केंदई वन परिक्षेत्राधिकारी अभिषेक दुबे का सख्त निर्देश है कि इस बार वनों को आग लगने से हर हालत में बचाएं।

RO No. 13467/11