
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 12 वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
इंदिरा ने 11 बार लगातार लाल किले पर तिरंगा फहराया था
लाल किले से लगातार राष्ट्र को संबोधित करने के मामले में जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर होंगे। इंदिरा ने 11 बार लगातार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहीं।
इंदिरा ने प्रधानमंत्री के रूप में 16 बार तिरंगा फहराया
हालांकि इंदिरा जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक भी प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया। कुल मिलाकर, उन्होंने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में 16 बार तिरंगा फहराया। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास के मॉडल के प्रति भारत के अडिग रुख को रेखांकित करेंगे।
पीएम मोदी ट्रंप के रुख को लेकर भी बोल सकते है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार के मुद्दे पर भारत के खिलाफ उठाए गए प्रतिकूल कदमों के कारण उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी वह देश के लोगों को जानकारी दे सकते हैं। वह भारत के रुख को लेकर ट्रंप को भी संकेत दे सकते हैं।

























