दिल्ली में आप विधायक के दफ्तर को खाली कराने की तैयारी, पुलिस और पार्टी कार्यकर्ता आमने-सामने

बाहरी दिल्ली 19 नवंबर। सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक मुकेश अहलावत के शनि बाजार रोड स्थित कार्यालय को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में बुधवार सुबह विधायक कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बैरिकेडिंग और पुलिस की तैयारी की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय के भीतर जमे हुए हैं। इससे पहले पुलिस और बम स्क्वायड दस्ते ने कार्यालय की तलाशी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गत सात नवंबर को नोटिस जारी कर इस जगह को आंगनबाड़ी परियोजना का हिस्सा बताया और खाली करने को कहा था। जबकि, विधायक का कहना है कि यह कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी किया गया है। इसमें पिछले 10 साल से विधायक कार्यालय चल रहा है।

RO No. 13467/10