मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कश्मीर मूल के डॉक्टर को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

संभल, २८ फरवरी ।
संभल जिले में जिला मुख्यालय बहजोई पर संचालित एक अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक को इंटरनेट मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बहजोई पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि संबंधित चिकित्सक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।जानकारी के अनुसार चिकित्सक की पहचान डॉ. इकबाल हुसैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है और वर्ष 2023 से बहजोई स्थित एक अस्पताल में सेवाएं दे रहा है।
प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी और पुलिस स्तर पर जांच जारी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चिकित्सक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि इंटरनेट मीडिया पर की गई टिप्पणी की सत्यता और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

RO No. 13467/11