बिहार के दरभंगा में परिजनों से बिछड़ी बालिका को पुलिस ने खोजा और किया मां के सुपूर्द

सक्ती। बिहार के दरभंगा जिले से भटकी एक बालिका को सक्ती जिले में उसके परिजनों से मिलाया गया। सक्ती की बाल कल्याण समिति और महिला बाल विकास विभाग की टीम ने इस कार्य में अहम भूमिका निभाई। त्वरित समन्वय और विशेष बैठक के माध्यम से बालिका को उसकी मां को सौंप दिया गया।
महिला बाल विकास विभाग की जिला बाल कल्याण इकाई, सक्ती को दरभंगा में एक बालिका के भटकने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीर मानते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सुधाकर बोदले के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बालिका को बिहार से छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया शुरू की।
सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 23 फरवरी 2026 को बालिका को दरभंगा से सक्ती लाने का निर्णय लिया गया।
ट्रेन में देरी के कारण बालिका रात में सक्ती पहुंची। स्थिति को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने रात 9.30 बजे विशेष बैठक बुलाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सुरक्षित रूप से उसकी मां को सौंप दिया गया।
बालिका की सकुशल घर वापसी पर परिजनों ने बाल कल्याण समिति और महिला बाल विकास विभाग के प्रति आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि विभाग बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए लगातार सक्रिय है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

RO No. 13467/11