कार चोरी के मामले में पुलिस ने 5 को लिया रिमांड पर

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से चोरी की इको कार से करोड़ों रुपए की ज्वेलरी लूट मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के पांचों आरोपी अब जिले में पुलिस रिमांड पर हैं।
बिलासपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से मुठभेड़ में उन्हें गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड लेकर बिलासपुर लाया, फिर जांजगीर कोर्ट में पेश कर पूछताछ हेतु रिमांड लिया गया। गुरुवार को दोबारा कोर्ट पेशी होगी। ग्राम अमलीपाली निवासी दुष्यंत की 16 फरवरी रात चोरी इको कार (सीजी 13 ए 0999) बरामद।
तकनीकी जांच में इंजन व चेसिस नंबर मेल खाए। बिलासपुर सरकंडा थाना अपराध क्र. 219/2026 में महालक्ष्मी ज्वेलर्स से सोना-चांदी व नकदी लूटी गई।
आरोपी पहले अंबिकापुर से मोटरसाइकिल चुराई, अमलीपाली से इको लेकर सुनियोजित लूट की। वाहन घटनास्थल पर छोड़ भागे। यूपी पुलिस ने बिलासपुर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी: विजय लांबा (दिल्ली), विनोद उर्फ बिनू प्रजापति (एमपी), करीमखान (बरेली, यूपी), इरफान अली (बिलासपुर), मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित (गौतमबुद्ध नगर, यूपी)। गिरोह के अन्य नेटवर्क की जांच जारी है।

RO No. 13467/11