
कोरबा। नगर में बनने जा रहे भाजपा के नए कार्यालय स्थल पर शिलान्यास से पूर्व विशेष अनुष्ठान किया गया। यहां नवग्रह पूजा सहित अन्य विधान पूरे किए गए। पुरोहितों के समूह ने इसे संपन्न कराया। भाजपा नेता अजय दुबे व मंजू दुबे इसमें यजमान थे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की व्यवस्था रही जिसने मैनुअल और डिजिटल उपकरणों से आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल की। मुख्य मार्ग पर आवागमन जाम न होने पाए, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरे संसाधन के साथ मौजूद रहे।



























