कालीबाड़ी तिराहा से हेलीपेड मार्ग में परेशान कर रहे गड्ढे

कोरबा। हजारों की संख्या में लोग जी सुभाष ब्लॉक मुख्य मार्ग से आवागमन करते हैं उसे पर गड्ढे परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब तक सुधार को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ली गई है।
पिछले वर्ष इस सडक़ की दुर्गति को ठीक करने के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने पैच वर्क कराया था। इस पर काफी राशि खर्च की गई लेकिन निगरानी करने की जरूरत नहीं समझी गई। नतीजा यह हुआ कि कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी ने मनमानी तरीके से सडक़ की रिपेयरिंग करने के साथ कंपनी से बिल वसूल कर लिया। कुछ दिन के बाद सडक़ की स्थिति जस की तस हो गई। वर्तमान में इस मार्ग में जहां-तहां छोटे-बड़े गड्ढे की उपस्थिति के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि इसीसीएल में सिविल मेंटेनेंस से संबंधित कामकाज भारी मार्जिन पर होते हैं। अधिकारियों को ठेकेदार से कमीशन में ज्यादा रुचि होती है इसलिए वह ऐसे कार्यों की गुणवत्ता और इसके टिकाऊ पान को लेकर बहुत ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाते हैं। सडक़ों की दुर्गति के पीछे सबसे ठोस कारण यही बताया जाता है। दूसरी तरफ नगर पालिका निगम के द्वारा कोरबा की कुछ सडक़ों में आंशिक सुधार कार्य करने के बाद बंद कर दिया गया है। इसलिए पहले से बनी हुई परेशानियां अभी भी कायम है।

RO No. 13467/10