प्रबल प्रताप जुदेव रैली की करेंगे अगुवाई

कोरबा। धर्मसेना द्वारा लब्जेहाद धर्मांतरण सहित कई मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी क्षेत्रों में अलग-अलग बैठक ली जा रही है। रामपुर क्षेत्र में भूपेन्द्र गभेल, अंजू सिंह द्वारा बैठक ली गई। इसी तरह दीपका क्षेत्र में राधेश्याम सिंह, मोहित बाधवानी, बांकीमोंगरा में विष्णु पटेल, कुसमुंडा में प्रकाश शर्मा, दर्री में राजा कुशवाहा, घनश्याम राठौर, बालको में सदानंद सिंह व कोरबा में संयोजक साकेत शर्मा द्वारा बैठक ली जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रैली निकालने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। इस रैली की अगुवाई वरिष्ठ नेता प्रबल प्रताप जुदेव करेंगे। कार्यक्रम में गुरू बालदास भी उपस्थित रहेंगे।

RO No. 13467/10