आरईएस में पदोन्नति, फिर भी जिला पंचायत में काम कर रहे प्रजापति

कोरबा। सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के बावजूद एक अनुविभागिय अधिकारी को रूरल इंजीनियरिंग सर्विसेज में एसडीओ के बजाय जिला पंचायत में काम करना पड़ रहा है। 3 वर्ष पहले जारी किए गए आदेश का परिपालन ना होना कई प्रकार के सवाल खड़े करता है।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा में उप अभियंता के तौर पर काम कर रहे हैं सुनील प्रजापति को सरकार ने वर्ष 2022 में प्रमोशन दिया था। उन्हें सहायक अभियंता बनाया गया और इसके अंतर्गत उनकी सेवाएं सब डिवीजन ऑफिसर के रूप में ली जानी थी। प्रमोशन के साथ व्यवहारिक कारण से उनका स्थानांतरण कोंडागांव गांव से कोरबा किया गया। प्रजापति ने कोरबा में जॉइनिंग जरूर दी लेकिन अभी भी उनकी सेवाएं मूल विभाग में नहीं ली जा रही है। अज्ञात कारण से प्रशासन ने इस सहायक अभियंता को जिला पंचायत में संलग्न करके रखा हुआ है। लंबे समय से प्रजापति इसी कार्यालय में संलग्न होकर अपना कामकाज कर रहे हैं। वर्तमान में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास है। खबर के अनुसार कुछ दिन पहले भी यह जानकारी ऊपर भिजवाई जा चुकी है लेकिन इस पर भी पदोन्नत अभियंता प्रजापति को उनके मूल विभाग में भेजने की कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसा आखिर क्यों हो रहा है, यह समझ से परे है।

RO No. 13467/11