देवी मंदिरों में बासंती चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू

बाराद्वार। बासंती चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। नौ दिनों की नवरात्रि को लेकर बाराद्वार और आसपास के देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिरों में रंगरोगन, साफ सफाई, ज्योति कलश भवनों की सफाई और व्यवस्था करने का काम जारी है।
मां काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, गुलाब मंदिर, खोडियार मंदिर, बंजारी मंदिर और मुक्ताराजा के समलाई दाई मंदिर से जुड़े लोगों ने व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है। इस वर्ष दुर्गा मंदिर में 121 दीप प्रज्वलन और मॉ काली मंदिर में 601 से अधिक दीप प्रज्वलन किए जाएंगे। इच्छुक मंदिर समिति से संपर्क कर सकते हैं। समिति के सदस्य साफ सफाई, सजावट और दीप प्रज्वलन हेतु रसीद वितरण में जुटे हैं। 19 मार्च को घट स्थापना और दीप प्रज्वलन के साथ पूजा शुरू होगी। मां काली मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक हर वर्ष की तरह श्रद्धा और भक्ति के साथ नौ दिनों तक मनाई जाएगी। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

RO No. 13467/11