
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर से एक दिन पहले शुक्रवार को लोगों को ईद की बधाई दी और सभी से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने संदेश में कहा, ईद-उल-फितर के अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेश में रहने वाले मुस्लिम बहनों और भाइयों को दिल से बधाई देती हूं। रमजान के पवित्र माह की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। यह प्रेम, भाईचारा, शांति और सद्भाव का संदेश भी देता है।




























