आंध्र प्रदेश बस हादसा: नौ लोगों की मौत पर राष्ट्रपति-पीएम, सीएम नायडू ने जताया शोक

विशाखापत्तनम, १२ दिसम्बर ।
आंध्र प्रदेश में बीती रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुआ। चित्तूर जिले से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। निजी बस चित्तूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर खाई में जा गिरी। जिस वक्त ये भयानक हादसा हुआ, उस समय यात्री नींद में थे।
हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। जिस बस में हादसा हुआ, वह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रही थी। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चित्तूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। नौ लोगों के मरने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार चित्तूर जिले से दो ड्राइवरों सहित 37 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा पर था। हादसे को लेकर पुलिस को संदेह है कि चालक तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पहाडिय़ों पर थी, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना को मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे की वजह और मरने वालों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में चित्तूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस के हादसे ने हमें झकझोर कर रख दिया है। दुख की बात है कि इस हादसे में कई जानें चली गईं। मैंने अधिकारियों से हादसे के बारे में बात की और पीडि़तों को दी जा रही मदद का विवरण जाना। सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस हादसे में हुई मौतों से दुखी हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इसी के साथ उन्होंने क्करूहृक्रस्न से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। हादसे में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

RO No. 13467/11