मेयर के हाथों आज शाम शुरू होगा प्रेस क्लब का क्रिकेट टूर्नामेंट

मेयर संजूदेवी होंगीं मुख्य अतिथि
कोरबा। स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 16 फरवरी की शाम 7 बजे किया जाएगा। इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रंगारंग कार्यक्रम व आतिशबाजियों के बीच इस स्पर्धा का शुभारंभ मेयर संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। सभी मैच धूधिया रौशन में खेला जाएगा। विगत 22 वर्षों से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने तैयारी पूरी की है। इस टूर्नामेंट हर वर्ष कॉर्पोरेट घरानों के साथ ही समस्त शासकीय विभागों की टीम को एक मंच पर लेकर आता है। टूर्नामेंट में इस बार भी कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा की टीम हिस्सा लेंगी।

RO No. 13467/10