
कोरिया बैकुण्ठपुर। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरगुजा आममन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, आगामी 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम मोर आवास मोर अधिकार के तहत केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में हमें तीन लाख से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति मिलने की संभावना है यह प्रदेश वासियों के लिए बड़ी सौगात होगी। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि, आज पूरा देश की जनता सेवा के साथ खड़ी है और आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ है। आगामी 13 मई को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हान के कार्यक्रम सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिला स्तर पर प्रभारी पंकज गुप्ता, सह प्रभारी मोहित पैकरा, वंदना राजवाड़े एवं बैकुण्ठपुर मंडल प्रभारी अनिल खटिक, सह प्रभारी नविता शिवहरे, चरचा मंडल प्रभारी दीपा विश्वकर्मा, सह प्रभारी राजेश सिंह, अरूण जायसवाल, सलका मंडल प्रभारी मैनेजर राजवाड़े, सह प्रभारी रामकृष्ण शर्मा, कुड़ेली मंडल प्रभारी धीरेन्द्र साहू, सह प्रभारी संजय चिकनजूरी, पटना मंडल प्रभारी कपिल जायसवाल, सह प्रभारी रामलखन यादव, गायत्री सिंह, बचरापोड़ी मंडल प्रभारी किशोर सिरदार, सह प्रभारी अशोक जायसवाल, सोनहत मंडल प्रभारी नवरतन पाण्डेय, सह प्रभारी मनोज साहू, शिव कुमारी सोनपाकर, आशादेवी सोनपाकर को नियुक्त किया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय सेना के ऑपरेशन सेंदुर की सफलता को सलाम करने और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनया था, लेकिन पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों पर हमले किए जा रहे है यह उसकी कायरता को दर्शाता है। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े ने कहा कि, पहलगाम हमले के बाद से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सेनाओं के पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया है। हम सभी को सेनाओं के साथ रहें। जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने आगामी कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मैनेजर राजवाड़े, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, रामलखन यादव, कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, सुभाष साहू, जगदीश साहू, अनिल साहू, नरेश्वर रजक, विष्णु साहू, मीरा सोनी, प्रमिला, ज्योति देवांगन, राजेन्द्र चक्रधारी, धर्मवती राजवाड़े,हितेश प्रताप सिंह, सतेन्द्र राजवाड़े, सुदीप सोनी, सुरेश साहू, रमन गुप्ता, रामसुंदर राजवाड़े,जगनारायण साहू, रामशंकर सिंह, सचिदानंद राजवाड़े, प्रखर गुप्ता,रोशन राजवाड़़े, रवि त्रिपाठी, पप्पू साहू उपस्थित रहें।