
कलेक्टर ने आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा । कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आए आमनागरिको की परेशानियों को सुना। उन्होंने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आए ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं कलेक्टर को बताई एवं शीघ्रता से समाधान करने निवेदन किया। जनदर्शन में सीसी रोड निर्माण, विद्यालय आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति, नौकरी दिलाने, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, खाता विभाजन, रोजगार, उपचार हेतु सहयोग, नक्शा बटांकन, आर्थिक सहायता, पेंशन जैसे परेशानियों के कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का निरीक्षण कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


























