अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को जेल या बेल? कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

सोनीपत। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी करने के आरोपित अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को जुडिशियल मजिस्ट्रेट आजाद सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सरकारी वकील अनुज मलिक ने कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग की। सरकारी वकील ने तर्क दिया कि अभी प्रोफेसर अली का मोबाइल और लैपटॉप रिकवर किया गया है जिसे सील करने के बाद जांच के लिए पंचकूला भेजा गया है। इसकी जांच के लिए समय चाहिए। साथ ही प्रोफेसर अली और उनकी पत्नी का ओरिजिनल पासपोर्ट भी चाहिए जबकि उनके वकीलों की ओर से अभी फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई है।

RO No. 13467/10