नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन

अकलतरा। मस्जिद रोड में सडक़ निर्माण की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जल्द से जल्द सडक़ निर्माण कराने की मांग की गई। साथ ही 11 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया। इस अवधि में काम प्रारंभ नहीं होने पर उम्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी तक मस्जिद रोड में सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर रविवार 4 जनवरी की सुबह 10 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी के नेतृत्व में वार्ड तथा नगर वासियों ने मस्जिद रोड में धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया। नगर की व्यस्ततम सडक मस्जिद रोड के 11 जनवरी तक नहीं बनने पर समवेत स्वरी में कहा गया कि इसके बाद आंदोलन का और विस्तार किया जाएगा, जिसमें राखी चौक में चक्का जाम भी शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजू सिंह ने कहा कि एक साल पूरे होने के बावजूद थाना रोड तो कब की बन गई किन्तु मस्जिद रोड का अभी तक नहीं बनना दुर्भाग्य जनक है। उन्हाने कहा कि तय तारीख तक रोड के नहीं बनने पर शाखी चौक में चक्का जाम आंदोलन किया जावेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने रोष पूर्वक कहा को सीएमओ के द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो रहा है। सतीश दिवान ने कहा कि सब लोगों के सम्मिलीत प्रयासों से ही अन्य कार्यों की तरह मस्जिद रोड निर्माण का कार्य भी कराया जाना चाहिए। डॉक्टर विवेक सिंह ने नगर विकास समिती की तारीफ करते हुए कहा कि नगर विकास के लिये समिती द्वारा किये जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है। रोहित सारथी द्वारा कहा गया की नगर विकास के बहुत सारे काम होने हैं और उन सबको पुरा कराना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को महेश बनाफर, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, तनवीर आलम सहित लोगो ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम
सुमित बघेल ने सभी संबंधित पक्षों को 11 जनवरी तक रोड निर्माण की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये। आभार प्रदर्शन सुशील जैन ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्षद माधुरी पालीवाल, चंद्रमोहन सब्बरवाल, देवेंद्र जैन, नानक केडिया, डॉ सफीक हुसैन, अनिल सिंह, नवनीत सब्बरवाल, कविता दोषी, राजेश जैन, रमेश जैन, पंकज दोषी, संतोष देवांगन, छतराम साहू, नवल अग्रवाल, नीरज जैन, श्निकेत जैन, पवन लिखमानिया सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।

RO No. 13467/11