23 तक जिले भर में पिलाई जायेगी पल्स पोलियो की दवाई

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन डॉ अजय मरकाम जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ हर्षवर्धन शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक रा.स्वा.मि. संदीप नामदेव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारिायों के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर विकास खण्डों के ग्रामीण क्षेत्र एंव शहरी क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने हेतु वाहनों को किया गया रवाना। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2025 का आयोजन जिले में 21 दिसम्बर 2025 को किया जा रहा है। जिसमें 21 को बूथ पर तथा 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 घर.घर जाकर 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग 104660; एक लाख चार हजार छ: सौ साठ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराख दी जायेगी। जिसके लिए 744 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2430 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ रेलवे स्टेशन हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायगे। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिले स्तर पर मॉनिटरिंग टीम करेंगे पूरे जिले का दौरा जिसमें डॉक्टर अजय मरकाम सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक समस्त विकासखंड ,डॉ हर्षवर्धन शर्मा टीकाकरण अधिकारी समस्त विकासखंड ,संदीप नामदेव जिला कार्यक्रम प्रबंधक समस्त विकासखंड,डॉ राजेश पैकरा डॉक्टर जसवंत दास ओडगी विकासखंड,विवेक सदन नाविक पीलेश्वर नवरंगे प्रतापपुर विकासखंडए श्रीमती शुभम श्रीवास्तव श्रीमती स्मृति चौबे सूरजपुर कंट्रोल रूम ,डॉ मितेश सिंह रश्मि मिश्रा रामानुज नगर विकासखंड, संदीप गुप्ता संजीत सिंह भैया थान विकासखंड , डॉ महेंद्र राजवाड़े सुरेश गुप्ता प्रेम नगर विकासखंड ,का दौरा कर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु निरीक्षण करेंगे।

RO No. 13467/9