नवजात बच्चों की चोरी और तस्करी से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में दक्षिणी पूर्व जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने नवजात बच्चों की चोरी और उनकी तस्करी से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर एक साल से कम उम्र के छह बच्चों को सकुशल बरामद किया है। इनमें छह माह के एक बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे में बरामद किया है।

RO No. 13467/11