गाजा-मिस्र के बीच रफा बॉर्डर फिर से खुला, इजरायल ने 2024 में किया था कब्जा

नई दिल्ली। गाजा की रफा सीमा चौकी सोमवार को सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दी गई। यह इजरायल-हमास युद्धविराम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, जमीनी स्तर पर यह काफी हद तक प्रतीकात्मक घटनाक्रम है, क्योंकि दोनों दिशाओं में बहुत कम लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी और युद्धग्रस्त क्षेत्र में कोई भी सामान नहीं भेजा जाएगा।

2024 में किया था कब्जा

इजरायल ने मई 2024 में रफा क्रासिंग पर कब्जा किया था। खुलने के पहले घंटे में गाजा में किसी को भी आते-जाते नहीं देखा गया। एक मिस्त्र के अधिकारी ने बताया कि चौकी के संचालन के पहले दिन प्रत्येक दिशा में 50 फलस्तीनी सीमा पार करेंगे।

RO No. 13467/10