
नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) और फ्रांस की सफ्रान इलेक्ट्रानिक्स एंड डिफेंस (एसईडी) ने भारत में हाईली एजल माड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज (हैमर) हवा से जमीन पर सटीक निर्देशित हथियार प्रणाली के उत्पादन के लिए हाथ मिलाया है।
यह समझौता 24 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार और सफरान के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बीईएल के सीएमडी मनोज जैन और एसईडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एलेक्जेंडर जिग्लर ने संयुक्त रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए।
राफेल का घातक हथियार माना जाता है हैमर
हैमर एक सटीक-निर्देशित हथियार प्रणाली है जो अपनी उच्च सटीकता और माड्यूलर डिजाइन के लिए जानी जाती है, जिससे यह राफेल और हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित कई प्लेटफार्मों के लिए अनुकूल है।























