
अकलतरा। विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने अनुपूरक बजट अनुदान मांग की चर्चा पर विपक्ष की ओर से प्रथम वक्ता के रूप मे अपनी बात रखी। कहा-इवेंट मैनेजमेंट की है ये भाजपा सरकार, कर्ज लेकर उत्सव मना रही है बिल आने वाली पीढ़ी भरेगी। अनुपूरक बजट चर्चा मे भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि 35000 करोड़ का भारी भरकम अनुपूरक बजट लाने कि आवश्यकता क्यों पड़ी ?
क्या मुख्य बजट का अनुमान सही नहीं था, खर्च पर नियंत्रण नहीं है सरकार की। इस अनुपूरक बजट मे कुछ भी नया नहीं है। इसमें ना तो नई भर्ती का प्रावधान है और ना ही अनियमित कर्मचारीयों को नियमितीकरण करके के लिए कुछ है। तो फिर मोदी की गारंटी का क्या हुआ? क्या झूठे वादे करके सरकार बनाई है आपने। किसान धान बेचनेके लिए सोसायटीयों के चक्कर लगा रहे है, टोकन कट नहीं रहा है पैसे के लिए बैंको मे लाइने लगी है, चारो तरफ अव्यवसथा का आलम है। सरकार कर्ज के ऊपर कर्ज ले रही है, हमारी पिछली सरकार ने 5 सालों में जितना कर्ज नहीं लिया उससे ज्यादा इस सरकार ने 2 साल मे ही ले लिया है। विधायक ने इस इस सत्र में 12 सवाल व 03 शून्यं काल की
सूचना व क्षेत्र की 6 विकास कार्यों के लिए लगाई याचिका लगाई। उन्होंने स्कूलों में समय पर बच्चों क़ो पाठ्यपुस्तक नहीं मिलने, ग्राम पंचायतों क़ो 09 माह बाद भी 15वें वित्त का पैसा नहीं मिलने का मामला सदन के सामने रखा। 50 लाख तक के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतो क़ो ही एजेंसी बनाने की मांग रखी। विधायक श्री सिंह ने वन्देमातरम की चर्चा में भी अपना विचार रखा।

















