कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व. माताजी पर कांग्रेस और आरजेडी की सभा के दौरान अभद्र टिप्पणी किए जाने से देशभर में आक्रोश व्याप्त हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टी.पी. नगर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर कांग्रेस की नीतियों और भाषा शैली की कड़ी आलोचना की।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने कांग्रेस और आरजेडी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माँ के लिए अभद्र टिप्पणी की गई। कांग्रेस की पहचान गाली वाली पार्टी से बन गई है। पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कांग्रेस मुर्दाबाद, राहुल गांधी होश में आओ, गाली वाली कांग्रेस वापस जाओ जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, महामंत्री रामशंकर साहू, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, पि वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, अजा मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, रंजू यादव, सुभाष राठौर, दिव्यांश अग्निहोत्री, संजय मानिकपुरी, बृजेश यादव, दीनदयाल पटेल, रामावतार पटेल, मोंटी पटेल, साकेत शर्मा, विवेक रजवाड़े, विशाल सचदेव, पिंकू रंजन, सुजीत सिंह, प्रमोद जांगड़े, करण सोनी, श्याम साहू, श्रीधर द्विवेदी, योगेश मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, रमेश बरेठ, योगेश जायसवाल, योगेंद्र राठौर, धनंजय चौहान, चेतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।